फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोदाम से पटाखे का छह क्विंटल बारूद बरामद

विज्ञापन
गुलजारगंज बाजार स्थित एक घर मिले अवैध विस्फोटक बारूद को सील करती पुलिस।  संवाद
विज्ञापन
सिकरारा। गुलजारगंज में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा। यहां दो घरों से लाइसेंस से ज्यादा मात्रा में बारूद और पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। इसमें छह क्विंटल से ज्यादा बारूद शामिल है। पुलिस दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही पांच दिन के अंदर अब तक 26 क्विंटल से ज्यादा पटाखे बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुलजारगंज क्षेत्र में मंगलवार की शाम सघन तलाशी अभियान शुरू किया। छापे के दौरान दो घरों और गोदामों में छिपाकर रखे गए विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। बरामद विस्फोटक में छह क्विंटल से ज्यादा बारूद, सुतली बम, अनार, चटाई बम आदि पटाखे शामिल हैं। विस्फोटक सामग्री अवैध रूप से बिना किसी लाइसेंस के संग्रहीत की गई थी। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें