फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुराचार के मामले में छह लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र में नौ जुलाई की रात हुए सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर बुधवार को तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस घटना के बाद ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुल्तानपुर जनपद निवासी पीडि़ता ने सरपतहां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि इसी थाना क्षेत्र के ऋषभ, अर्पित, सौरभ और अन्य तीन अज्ञात युवकों ने पीडि़ता को अगवा कर नौ जुलाई की रात उसके साथ सामूहिक दुराचार किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप के बाद वीडियो भी बनाया। दुराचार के बाद आरोपी बदहवासी की हालत में उसे रूधौली बाजार में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर पीडि़ता ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें