फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन और मूल्यांकन भुगतान को लेकर प्रदर्शन 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायता प्राप्त विद्यालयों में 2000 के बाद नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, एनपीएस कटौती और बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के भुगतान को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ 23 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों का वेतन रोक कर जिला विद्यालय निरीक्षक मनमानी कर रहे हैं। इसके खिलाफ शिक्षक संघ 23 जुलाई को प्रदर्शन कर विरोध करेगा। उन्होंने संघ के सभी शिक्षकों से धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की। इससे पहले शिक्षक संघ ने थानागद्दी, पहरेंव पुरेंव, नहोरा, बैजरामपुर, बीरभानपुर, नौपेड़वा, बटाऊबीर, दरियांवगंज, घनश्यामपुर, फतेगंज समेत 50 से अधिक स्कूलों का संपर्क समर्थन जुटाया। आंदोलन के लिए शिक्षक संघ ने पूरी ताकत झोंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें