फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से छह घर ढहे, सात जख्मी

Wed, 12 Jul 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
खेतासराय के गुरैनी चौकिया बाजार में गिरा मकान।
विज्ञापन
पिछले करीब 36 घंटे से रुक- रुक कर हो ही तेज बारिश के बीच जिले के अलग- अलग इलाकों में छह मकान ढह गए। मलबे में दबने से महिला समेत सात लोगों के घायल होने की खबर है। केराकत कोतवाली में बैरक ढह गया जबकि लाइनबाजार थाने का मुख्य गेट रात में बारिश के दौरान धराशायी हो गया। मड़ियाहूं में बिजली का पोल सड़क पर गिर गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ और बदलापुर में शीशम का पेड़ हाईवे पर गिर गया जिससे दो घंटे यातायात बाधित रहा। उधर बारिश से खेतों में पानी  भरने से किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बक्शाः क्षेत्र के दक्षिणपट्टी रन्नो गाँव में सोमवार की रात बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया। जिससे बगदल में स्थित टीनशेड धराशायी हो गया। मलबे की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। गांव में विजय प्रताप का पुराना जर्जर कच्चा मकान रात में ढह गया। मलबा छोटेलाल के टीनशेड पर गिरा जिससे उसमें से रहे भानु, विजय एवं हीरावती घायल हो गईं। टीनशेड में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।

 खेतासरायः  क्षेत्र के गुरैनी  चौकिया बाजार  में पाराकमाल निवासी  सुरेश मिस्त्री का ऑटो गैराज है । मंगलवार की दोपहर गैराज का अगला हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दबने से गुरैनी निवासी फ़िरोज़(29), फौजी (55), सुरेश मिस्त्री (30) घायल हो गए। फ़िरोज़ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 गौराबादशाहपुरः गौरा बस्ती में मंगलवार की दोपहर बारिश के चलते दीपचंद राम और रूपचंद राम के संयुक्त पक्के मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। मलबे की चपेट में आकर विमला (36) पत्नी रूपचंद घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें