बुधवार को कस्बे में तमाशा तब मच गया जब सरेराह एक छात्रा की एक मनबढ़ युवक ने अपने घर से ही कुछ दूर पर पिटाई कर दी। पीडि़त छात्रा ने इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी।
आजमगढ़ जनपद के बरदह थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की यहां के एक इंटर कालेज की छात्रा है। किसी कार्यवश बुधवार को दोपहर अपनी सहेली के साथ गौराबादशाहपुर बाजार जा रही थी। जैसे ही विद्यालय से कुछ दूर पहुंची एक युवक ने रोककर थप्पड़ की बरसात कर दी। लोगों ने बीच बचाव किया। पीडि़ता ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस को देख कर आरोपी युवक मौके से भाग गया। पीडि़ता का कहना है कि उक्त युवक आए दिन स्कूल जाते समय टिप्पणी करता था, बुधवार को बिना वजह ही मुझको पीटना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।