नेवढ़िया। क्षेत्र के बासापुर में चल रहे अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल का मैच सिरकोनी और नेवढ़िया के बीच खेला गया, जिसमें सिरकोनी विजेता रहा।
नेवढ़िया की टीम ने टॉस जीतकर सिरकोनी के बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए सिरकोनी की टीम 20 रन पर तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। सिरकोनी के तरफ से आदर्श ने 22 रन, रजद ने 25 बनाए। पूरी टीम नौ विकेट खोकर आठ ओवरों में 89 रन बनायी। नेवढ़िया को जीत के लिए 90 रनों के लक्ष्य दिया। जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेवढ़िया की टीम ने चार विकेट खोकर 62 रनों पर ही सिमट गई। नेवढ़िया की तरफ से अंतिम ने 16 रन, धनराज ने 25 रनों के योगदान दिया। नेवढ़िया को हराकर सिरकोनी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर ओमकार नाथ दुबे, स्वामीनाथ तिवारी, आलोक सिंह, सिंटू मिश्र, दुर्गेश दुबे आदि मौजूद रहे।