फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 3.16 करोड़ से बने रोडवेज में सन्नाटा, जेसीज चौराहे पर हर समय 8 बसें खड़ी होने से लगता है जाम

विज्ञापन
जेसीज चौराहे पर ही रोडवेज की बसें खड़ी कर सवारी भरता कंडक्टर। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और रोडवेज बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने के लिए जेसीज चौराहे के पास करीब 3.16 करोड़ रुपये से परिवहन विभाग ने डिपो बनाया है। यहां परिवहन कर्मियों के बैठने के लिए दो मंजिला कार्यालय भवन और बसों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह भी उपलब्ध है। इसके बावजूद चालक-परिचालक बसों को डिपो में न पार्क करके जेसीज चौराहे के पास पार्क करके यात्रियों को बैठाते हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार को जेसीज चौराहे पर हर समय जाम लगने का कारण जानने का प्रयास किया तो पता चला कि चौराहे पर हर समय छह से आठ बसें खड़ी रहती हैं। इस कारण चौराहे पर सुबह से रात तक जाम लगा रहता है। कई बार सड़क के दोनों लेन में बसें खड़ी रहती हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
ट्रैफिक पुलिस तैनात फिर भी नहीं बदली व्यवस्था
जेसीज चौराहे पर यातायात पुलिस की ड्यूटी भी रहती है। बावजूद इसके चौराहे पर बसें खड़ी रहती हैं। निजी बसों पर तो यातायात पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन सरकारी बसों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बस खड़ी होने से कारोबार प्रभावित होता है।
विज्ञापन


दिनभर बसें खड़ी रहती हैं। यात्रियों की भीड़ और बसों के कारण दुकान के सामने रास्ता तक नहीं बचा है। कारोबार प्रभावित होता है। - गोपाल, दुकानदार
रोडवेज की बस होने के कारण लोग विरोध करने से बचते हैं। ट्रैफिक पुलिस सामने रहती है, फिर भी जाम लगता है। इसका स्थायी समाधान होना चाहिए।
- आशीष, दुकानदार
जेसीज चौराहे पर वाहनों का दबाव रहता है। बस खड़ी होने से रास्ता और संकरा हो जाता है। कई बार जाम में देर तक फंसे रहना पड़ता है। - आशुतोष त्रिपाठी, राहगीर
जब डिपो चौराहे के पास ही बना है तो बसों को वहीं खड़ा करना चाहिए। वहां जाने पर पता चलता है कि गाड़ी बाहर से निकल जाती है।
- विशाल मिश्रा, यात्री
समय-समय चालक-परिचालक को निर्देशित किया जाता है कि गाड़ी अंदर लेकर आएं। इसके लिए बोर्ड भी लगाया गया है। जेसीज चौराहे से प्राइवेट बसें सवारी बैठाती हैं, इससे यात्री वहीं खड़े होते हैं। इस कारण परिवहन निगम के राजस्व पर असर पड़ता है। रोडवेज की बसें भी वहीं कुछ खड़ी हो जाती है। - स्नेहलता, एआरएम, जौनपुर डिपो
विज्ञापन

हां, मैंने भी देखा है रोडवेज की बसें जेसीज चौराहे पर खड़ी होती हैं। मैं एआरटीओ और एआरएम को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण करूंगा। इसके बाद समस्या का समाधान कराऊंगा। - महिपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेटट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें