फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवर्धन सिंह राठौर के भी कोच रह चुके हैं श्याम सिंह यादव

विज्ञापन
जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई वार्षिक सामान्य सभा में रविवार को जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को सर्व सम्मति से यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन का अध्यक्ष चुन लिया गया। वह अगले चार साल तक इस पद पर बने रहेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। श्याम सिंह यादव राजवर्धन सिंह राठौर के भी कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन

मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के रानीपट्टी गांव के मूल निवासी श्याम सिंह यादव पहले प्रशासनिक सेवा में थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह बसपा में शामिल हो गए। बसपा के ही टिकट पर वह जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने हैं। सांसद श्याम सिंह यादव ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई टीडी कालेज से की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1982 में पीसीएस अफसर बने थे। प्रदेश के कई जिलों में एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और नगर विकास आयुक्त पद पर तैनात रहे। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उनकी रुचि शुरू से ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें