फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिर में चोट लगने से हुई थी शुभम की मौत

Tue, 16 Dec 2025 12:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में 13 दिसंबर को युवक का कुएं में शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। छोटे भाई ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं पुलिस की जांच में युवती से प्रेम प्रसंग का भी मामला सामने आया है।
विज्ञापन

चौकी खुर्द गांव निवासी शुभम कन्नौजिया अपने घर से 5 दिसंबर की रात अचानक गायब हो गया था। परिजनों की सूचना पर 6 दिसंबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी लेकिन 9 दिन बाद 13 दिसंबर को उसका शव गांव के एकांत में एक कुएं में मिला था। जिस पर शुभम कन्नौजिया के भाई शिवम कन्नौजिया ने इसे साजिश के तहत हत्या करार दिया है। उसका कहना है कि किसी ने उसके भाई को साजिश के तहत बुलाकर हत्या की है। शिवम ने मीरगंज पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने उसके भाई को खोजने का प्रयास नहीं किया, साथ में उनके घर पर भी नहीं आई।
-
मोबाइल में मिला मैसेज आज के बाद कभी नहीं मिलूंगा
सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में हल्का फैक्चर लगने से मौत हुई है। साथ ही घटना में शव 8 से 9 दिन पुराना लग रहा है। जिस दिन गुमशुदगी दर्ज हुई है उसी दिन कुएं में गिरा होगा। पुलिस ने सीडीआर के जरिए मोबाइल गैलरी में जांच किया तो पता चला कि वह किसी लड़की से भी बातचीत करता था। मैसेज में लिखा मिला कि आज के बाद कभी नहीं मिलूंगा। अगर परिजनों काे किसी के ऊपर हत्या का शक है तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें