शारदा माता मैहर का किया गया श्रृंगार। संवाद
जौनपुर। श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर में दो दिवसीय 33 वां भव्य शृंगार महोत्सव एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव के प्रथम दिवस अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
दूसरे दिन माता का दिव्य शृंगार एवं आरती हुई। मां को छप्पन भोग अर्पित किए गए।
रामायण पाठ के समापन के बाद मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ प्रधान ट्रस्टी हाईकोर्ट मुंबई के एडवोकेट सत्य प्रकाश गुप्ता ने पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भजन संध्या का शुभारंभ किया। अमीलेश शुक्ला एवं अन्य कलाकारों का मन मोह लिया। संवाद