फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए

Thu, 17 Nov 2016 12:56 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
सिविल लाइन के एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी महिलाओं और युवतियों की लंबी लाइन।
विज्ञापन
रुपयों की खातिर रोज रोज लाइन में लगकर परेशान हो रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा। बुधवार को प्रधान डाकघर में घंटों लाइन में खड़े होने के बाद जब लोगों को बताया गया कि आज खजाना खाली है रुपये नहीं मिल पाएंगे तो लोगों का आक्रोश भड़क उठा।
विज्ञापन


लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और डाक विभाग के खिलाफ नारे लगाए। प्रधान डाकघर के अधिकारियों और पुलिस वालों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। उधर सदर विधायक नदीम जावेद भी रुपये निकालने के लिए सिविल लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में लाइन लगाया।

उनके समर्थकों ने मोदी के  खिलाफ नारेबाजी शुरू की तो लाइन में पहले से खड़ी भीड़ भी उनके सुर में सुर मिलाने लगी। खाते से रुपये निकालने और हजार, पांच सौ रुपये का नोट लेकर उसे बदलने के लिए बुधवार को भी बैंक और डाकघरों में लंबी लाइन सुबह से ही लग गई थी।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर में भी सुबह से ही लोग कतार में खड़े हो गए थे। पहले उन्हें बताया गया कि अभी पैसा मंगाया गया है। कुछ देर इंतजार करना होगा। फिर भी लोग लाइन में खड़े रहे। दोपहर करीब 12 बजे लोगों के बताया गया कि आज पैसा नहीं मिल पाएगा। डाकघर में पैसा नहीं है।

यह सुनना था कि घंटों से भूखे प्यासे लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने पीएम मोदी और डाक विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।  पुलिस ने किसी तरह लोगों को सभाला और शांत कराकर वापस किया।

नौपेड़वा, बक्शा, बदलापुर, महराजगंज, खुटहन आदि इलाकों के उप डाकघरों और गोमती ग्रामीण बैंक की किसी भी शाखा से भुगतान नहीं हो सका। सुइथाकला प्रतिनिधि के अनुसार गोमती ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक शिव प्रताप सिंह का आरोप है कि उनकी बैंक के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

यूबीआई को पैसे दिए जा रहे हैं जबकि उनकी शाखा में पैसा नहीं दिया जा रहा है। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा रुधौली मे सिर्फ रुपया जमा कराया जा रहा हैं। यहां न तो नोट बदले जा रहे और न हीं भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें