फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा अवकाश पर गई शोभा तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों के खुलासे और ईएमआईएस इंचार्ज आनंद सिंह की गिरफ्तारी से मची हलचल के बीच बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक शोभा तिवारी चिकित्सा अवकाश पर चली गई। हालांकि वह पिछले दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रही थी। पति की गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

दरअसल अनामिका शुक्ला और प्रीति यादव जिन दस्तावेजों के आधार पर जौनपुर समेत कई जिलों में दूसरी महिलाएं कस्तूरबा विद्यवालय में नौकरी कर रही हैं वे सभी दस्तावेज इसी कार्यालय से उपलब्ध कराए गए थे। ये दस्तावेज बालिका शिक्षा की जिला समन्वयककी की निगरानी में रहते हैं। जिला समन्वयक शोभा तिवारी के सभी कार्यों में उनके पति आनंद सिंह की दखल रहती थी। परियोजना से संबंधित सारे रिकार्ड आनंद सिंह अपनी निगरानी में रखता था। आनंद सिंह इसी कार्यालय मे ईएमआईएस इंचार्ज कै पद पर संविदा पर तैनात है। आनंद सिंह को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर ले गई। उसी दिन से शोभा तिवारी कार्यालय नहीं आ रही हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को शोभा तिवारी का छुट्टी का प्रार्थना पत्र मिला है जिसमें उन्होने तबीयत खराब होने की बात कही है। उनका चार्ज मंगलवार को ही सेकित शिक्षा की जिला समन्वयक मंजू पासवान को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें