फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्या को लेकर कुलपति से मिला प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्ण स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ की समस्या को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महाविद्यालय द्वारा शिक्षकों के वेतन भुगतान में की जा रही अनियमितता से कुलपति को अवगत कराया। कुलपति से वार्ता की और बताया की सीपीएफ कटौती का अनुपालन नहीं होने से सेवा निवृत्त के बाद स्ववित्तपोषित योजना के शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। शिक्षकों को कोई फंड नहीं मिलेगा। केवल सीपीएफ का भरोसा रहता है। उनके परिजनो को सेवा निवृत्त की पश्चात जीविकोपार्जन के लिए दर दर भटकना पड़ता है। शिक्षकों को कोविड-19 की आड़ में मार्च माह से अगस्त माह तक वेतन भुगतान नहीं किया गया। कुछ महाविद्यालय ने वेतन भुगतान तो किया लेकिन पचास प्रतिशत। जुलाई 2019 में छात्रों से पूरी फीस एक मुस्त जमा करा लिया। लेकिन फीस नहीं मिलने का बहाना बताकर वेतन काट दिया दिया। कोविड के दौरान महाविद्यालय को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। 27 जुलाई 2020 एंव तीन सितंबर 2020 को पत्रक देकर महाविद्यालयों के वेतन स्टेटमेंट की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की मॉग की गई थी। लेकिन आज तक शिक्षकों का वेतन और सीपीएफ कटौती नहीं किया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. धनश्याम दूबे, डॉ. सिदार्थ शंकर सिंह, डॉ. जयमुकुंद सिंह, डॉ. कैलाश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें