फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस कस्टडी में मौत पर शाहगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के मामले में थानाध्यक्ष पर गाज गिर गई है। पुलिस कप्तान डॉ. अजय पाल शर्मा ने थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। दूसरी ओर एक इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
विज्ञापन

शाहगंज थानाक्षेत्र के बडौना गांव निवासी मटरू बिंद की गत 19 अक्तूबर को पुलिस अभिरक्षा में थाने के शौचालय में फंदे पर लटकने से मौत हो गई थी। घटना को पुलिस ने आत्महत्या बताया था। पुलिस अधीक्षक ने विभागीय छानबीन के बाद इस मामले में थाना प्रभारी रोहित मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर खेतासराय थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार को शाहगंज कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। उधर सुजानगंज थाना प्रभारी घनानंद त्रिपाठी को जलालपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक राजीव मल्ल को शहर कोतवाली से सुजानगंज थाने का एसओ बनाया गया है। जलालपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय को खेतासराय थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें