फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया विकास खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में औपचारिक भेंट कर शाहगंज के विकास का खाका प्रस्तुत किया। सीएम ने उन्हें विकास कार्य में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक ने चुनाव जीतने के बाद शाहगंज में बंद पड़ा रत्ना सुगर मिल के अलावा खुटहन का शीतगृह पुन: संचालित कराने का वादा किया था । इसके विद्युत व्यवस्था व गड्ढों में तब्दील सभी सड़कों का नव निर्माण कराने के लिए कहा था । बिजली व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को लेकर अभी हाल में उन्होंने ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात की थी। दोनों शीतगृहों व चीनी मिल चालू किए जाने की मांग उन्होंने सीएम के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह, भाई अजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें