फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: भाजपा नेता हत्याकांड में लापरवाही पर शाहगंज कोतवाल लाइन हाजिर, मनोज ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी

Sun, 19 May 2024 10:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने शाहगंज कोतवाल तारकेश्वर राय को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया कि भाजपा नेता ने पहले भी जान का खतरा बताया था।  
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल तारकेश्वर राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाल तारकेश्वर राय को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने रविवार की शाम कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई भाजपा नेता व पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या पर हुई। अब सर्विलांस प्रभारी मनोज ठाकुर को शाहगंज का नया कोतवाल बनाया गया है। 

विज्ञापन


इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि शाहगंज कोतवाल को लाइन हाजिर कर मनोज ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्रवाई आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या में लापरवाही पर की गई है, मृतक ने पूर्व में भी जान का खतरा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें