फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी केराकत मुख्य मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बांसबारी में रविवार को ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बराई के आसमानपट्टी निवासी नंदलाल गोड (65) अपनी ससुराल गजना गांव, थाना गौरा बादशाहपुर साइकिल से जा रहे थे। बांसबारी गांव स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेजी से केराकत की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नंदलाल की जेब में मिली डायरी में मिले मोबाइल नंबर पर सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, नंदलाल की पत्नी मायके गई हुई थीं। उनसे मिलने वह गजना गांव जा रहे थे। सूचना पर सीओ प्रतिमा वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें