फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदलापुर नगर में 2.24 करोड़ से बनेगा सीवरेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर नगर पंचायत में सीवरेज एवं जल निकासी योजना के लिए शासन से 2 करोड़ 24 लाख की स्वीकृति मिल गई है। इससे जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। शासन से पहली किस्त के एक करोड़ 12 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि वार्ड नंबर 11 के भलुआही स्थित तालाब का सुंदरीकरण भी 50 लाख की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए भी पहली किस्त के 25 लाख रुपये शासन से जारी हो गए हैं। शीघ्र ही टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नगर के लोगों को बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता था। इस समस्या को देखते हुए सीवरेज बनवाने की मांग की गई थी। इसके लिए शासन ने स्वीकृति मिल गई है। सीवरेज बन जाने के बाद जल निकासी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें