फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हार्डवेयर व्यापारी हत्याकांड में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नंदगंज चौराहे पर सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार से हार्डवेयर व्यापारी की हत्या कर दी थी। पुलिस मंगलवार को सात पर हत्या व षड़यंत्र का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इसमें मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में घर पर शव पहुंचा। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ऊंचनी कला गांव में सोमवार की शाम गांव निवासी व्यापारी संजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई प्रताप सिंह के साथ रामदयालगंज से घर आ रहे थे।
उनकी रामदयालगंज बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोग जिनका जमीनी विवाद चल रहा था। इसमें उनके चचेरे भाई प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रताप सिंह ने तहरीर देकर विकास यादव, दीपक यादव, मुलायम यादव, रोहित यादव, बृजेश यादव, सुशील यादव, शिव गोविंद यादव निवासी ऊंचनी कला थाना मडियाहूं के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसी आधार पर पुलिस ने सातों के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें