कस्बे की हनुमान गली में सोमवार को क्रिकेट खेल रहे बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। बिगड़ी स्थिति को नियंत्रण करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले 16 नामजद व 30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
प्रथम पक्ष के शुभम निवासी भलुआही ने आरोप लगाया कि खेल कूद को लेकर बच्चों के विवाद को लेकर रमजान कुरैशी निवासी ग्राम भलुआही अपने अन्य साथियों कलाम, वसीम, गुफरान, रमजान, मेंहदी, गुड्डू, अज्जू, शाहरुख, शाजिद, मल्लू व शन्ने अन्य दस अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडा सरिया लेकर आए मुझे व सुनील मोदनवाल को मारने पीटने लगे।
शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग आने लगे तो भीड़ देखकर यह सभी लोग गाली-गलौज देते व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के मुहम्मद मुस्लिम ग्राम भलुआही ने आरोप लगाया कि विपक्षी धनंजय सेठ ने ललकारते हुए सुनील व राम आसरे के दो बच्चों तथा उस गली के 15-20 अज्ञात लोगों के साथ गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा तथा हाथ में धारदार हथियार लेकर चढ़ आए।
हम लोगों को मारने-पीटने लगे। जिससे मुहम्मद इस्लाम, मुस्लिम, मुहम्मद रमजान व रिश्तेदार मुहम्मद नसीम, गौस कुरैशी सहित सभी को सिर, पैर, नाक में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।