फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला चिकित्सालय में सात शिशुओं ने लिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नए साल 2025 के पहला दिन सभी के लिए कुछ खास रहता है। ऐसे में अमर उजाला की टीम ने स्वास्थ्य व पुलिस सेवाओं की पड़ताल की। महिला चिकित्सालय में पहले दिन सात शिशुओं ने जन्म लिया तो खेतासराय समेत अन्य थानों में कुल छह मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार की रात 12 बजे से बुधवार शाम तक सात बच्चों का जन्म हुआ। सीएमएस डा.एमके गुप्ता ने बताया कि पांच बच्चे सामान्य प्रसव व दो बच्चे आपरेशन से पैदा हुए। सभी जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद से प्रसव दर में कमी आई है।
खेतासराय थाने में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज हुआ साल का पहला मुकदमा
खुटहन के खुदौली मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रंग के झोले में अवैध शराब लेकर खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर खेतासराय पुलिस ने उसको पकड़ लिया। उसने अपना नाम विपुल उर्फ शेर बहादुर यादव(23) निवासी खुटहन बताया। इसके पास से 15 शीशी देसी शराब बरामद की गई। इस बाबत खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को पकड़कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। इसी तरह पवांरा थाना पुलिस ने 10 शीशी अवैध कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। इसके अलावा जफराबाद थाना में भूमि विवाद को लेकर एक मुकदमा, जफराबाद में ही झूठी सूचना देने वाले तीन अभियुक्तों पर मुकदमा, रामपुर पुलिस ने अवैध कट्टा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा कर चालान, मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

....................................
10 हजार के इनामियां दो शातिर बदमाश गिरफ्तार :-
शाहगंज पुलिस ने लूट व हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार के इनामियां शिवांदन तिवारी निवासी अरगूपुर कला शाहगंज व सत्यम सिंह निवासी गैरवाह सरपतहा को बुधवार को कलान के पास गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें