फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन उप्र माध्यमिक शिक - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को डीआईओएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन में डीआईओएस कार्यालय पर मनमानी करने का आरोप लगाया। डीआईओएस द्वारा15 दिनों में उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना स्थगित किय्रा।
विज्ञापन

धरना सभा में माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शिक्षक एकता समिति के सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लापरवाही के कारण एनपीएस की कटौती एवं राज्यांश का अंतरण आज तक संबंधित के खाते में नहीं हो सका है। कई बार कहने के बाद भी हीलाहवाली की जा रही है। संगठन इसे अंतरित कराकर ही दम लेगा। संगठन डीआईओएस तानाशाही पर अंकुश लगाएगा। प्रांतीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संगठन आर पार की लड़ाई के लिए कटिबद्ध है। अभी तो संघर्ष की शुरुआत है, डीआईओएस कार्यालय के लिए चेतावनी भी है। पूर्व मंडल मंत्री एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि लंबित समस्याओं का समाधान संगठन अपने संघर्ष के बल पर करा लेगा। डीआईओएस को अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा संगठन तालाबंदी के लिए बाध्य होगा। राजेश सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय भ्रष्टाचार और लापरवाही का पर्याय बना है। धरना सभा को विजय बहादुर यादव, अतुल सिंह मुन्ना, पारसनाथ सिंह, दिलीप सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, समर बहादुर सिंह, राजेश सिंह, बृजेश सिंह, विनय कुमार ओझा, दयाशंकर यादव, सैयद हसन, रशीद सईद ने संबोधित किया। डीआईओएस के अश्वासन पर अध्यक्ष ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। संचालन जिला मंत्री तेरस यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें