फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो अभियान के लिए जागरूकता

Sun, 13 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली शाही किला रोड से निकाल कर सद्भावना पुल पर जाकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.दिनेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 उन्होंने कहा कि 13 से 18 सितंबर तक सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 13 सितंबर को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


14 से 18 सितंबर तक  छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। रैली में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जेसी क्लब, आईएमए व यूनिसेफ भी प्रतिभाग किया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरके सिंह, मेजर एसएन कंसल, गुरुचरन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें