फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर गुरैली बाजार के पास ट्रक से टकराकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। वह मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसे दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी पीयूष कुमार (35) पुत्र मोती राम शुक्रवार की भोर में शाहागंज गल्लामंडी से वाहनों से पल्लेदार का काम ( वाहनों से सामान उतारने चढ़ाने का काम) करके अपने घर समदहां लौट रहा था। गुरैनी बाजार के समीप सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। सामने से एक वाहन आ जाने से वाहन से बचने के चक्कर में पीयूष खड़े ट्रक में स्कूटी सहित घुस गया। सिर में गंभीर चोट लगने से पीयूष की मौके पर ही मौत हो गईं। पीयूष के दो पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें