फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawam 2025: त्रिलोचन महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक; मेले का लिया आनंद

Mon, 21 Jul 2025 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: सावन के दूसरे सोमवार पर त्रिलोचन महादेव मंदिर में भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे लगाए। 
विज्ञापन
त्रिलोचन महादेव मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार पर दूर- दराज से आए सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने त्रिलोचन महादेव का दर्शन पूजन किया। शिवभक्तों ने दूध और जल से बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

विज्ञापन


भोर में दो बजे आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही कांवड़िया और महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग- अलग कतार में लगकर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था शख्त रही।

मंदिर के गृह से लेकर मंदिर परिसर, सड़क तक भारी पुलिस फोर्स व पीएसी के जवान तैनात रहे। क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह परिसर में चक्रमण करते रहे। मंदिर पर दर्शन पूजन देर शाम तक चलता रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर कावड़ियों के पैर में छाला और थकान का इलाज किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan Somwar 2025: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, दो लाख भक्तों ने किए दर्शन; देखें तस्वीरें

सावन मेला में आए महिला, पुरुष व बच्चों ने अपने- अपने जरूरत के सामान खरीदे। मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि आमतौर पर मंदिर का कपाट भोर में चार बजे खुलता है, लेकिन कांवड़ियों की अधिक भीड़ को देखते हुए दो बजे ही आरती के बाद कपाट खोल दिया गया। मेला का संचालन रामचंद्र सिंह तथा अनुराग सेठ ने किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें