फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने शुरू किया किसान बचाओ सप्ताह

Thu, 24 Dec 2015 01:50 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल की ओर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस के रूप में मनाया गया। सिंचाई विभाग स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन


सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 24 से 28 दिसंबर तक किसान बचाओ सप्ताह चलेगा। इस दौरान  गांवों में चौपाल लगाकर चौधरी साहब की नीतियों एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया जाएगा।

 29 दिसंबर को कार्यक्रम का समापन जिला मुख्यालय पर होगा। प्रदेश सचिव संजय सिंह ने चौधरी साहब के जीवन परिचय प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान, दलित व गरीबों के प्रति
विज्ञापन


उनकी निष्ठा एवं प्रेम को जन-जन तक पहुंचाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अशोक यादव ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की मांग की। इस मौके  पर उधम सिंह यादव,  एसए रिजवी, निसार हुसैन, अरमान, आब्दी, शिव

प्रकाश विश्वकर्मा, अशोक प्रधान, राजेन्द्र तिवारी, श्रीमती सुशीला यादव, राजेश प्रजापति, सभाजीत यादव, अजीज, ऋषिकांत प्रजापति, अखिलेश मिश्रा, रामबहादुर गिरी, अखिलेश पाल, दुर्गा प्रसाद मौर्य, समरजीत यादव आदि रहे।

 सीएमएम स्कूल रसीदाबाद में किसान दिवस मनाया गया। प्रबंधक मो. तौफीक ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।  इस मौके पर राजेश यादव, मो. सुहेल, मो. अदनान, मो. रफीक, आदि मौजद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें