मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने मंगलवार को सिरकोनी और जलालपुर ब्लॉक के राममनोहर लोहिया गांव काकोरी में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की हकीकत से रूबरू हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और विकास कार्यों का सत्यापन किया। काकोरी में आंगनबाड़ी केंद्र पर लगी चौपाल में अति कुपोषित बच्चों की सेहत का हाल जाना।
सिरकोनी गांव में मंडलायुक्त ने कल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र, चयन, पशुओं के टीकाकरण, सभी प्रकार के पेंशन, विद्युतीकरण, हैण्डपंप आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जिन पात्रों को शासकीय
योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है, उन्हें शीघ्र ही लाभ मिलेगा। ऐसे लोगों के लिए 29 दिसंबर को गांव में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिया।
जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने योजनाओं के सत्यापन के लिए चौपाल में बताया कि इस ग्राम में 61 हैंडपंप, 04 इंदिरा आवास, 29 लोहिया आवास, 213 स्वच्छ शौचालय, 13 सोलर लाइट, 780 मीटर सीसी रोड का
निर्माण हुआ है। इसके अलावा विद्युतीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, मध्याह्न भोजन की स्थिति से भी अवगत कराया। जलालापुर के काकोरी गांव में आंगनबाड़ी और एएनएम से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। जिला कार्यक्रम अधिकारी
पवन यादव ने बताया कि इस गांव में सितंबर 2015 में 24 बच्चे कुपोषित पाए गए थे, जिसमें 12 बच्चों में सुधार हुआ है। मंडलायुक्त ने शेष 12 बच्चों में भी सुधार लाने का निर्देश दिया। संयुक्त विकास आयुक्त, जिला विकास
अधिकारी तेज प्रताप मिश्र और खंड विकास अधिकारी के साथ सीसी रोड, शौचालय, सोलर लाइट, हैंडपंप, विद्युत आदि का मौके पर जाकर सत्यापन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव, संयुक्त विकास आयुक्त
राजीव बनकटा, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, एक्सईएन विद्युत एके मिश्र, जलनिगम एमआई अंसारी, पीडब्ल्यूडी बीडी गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, खंड विकास अधिकारी एडीओ कृषि कल्लू सोनकर आदि
उपस्थित रहे।