अमर उजाला के सत्ता के संग्राम अभियान में जौनपुर के युवाओं ने लोकसभा चुनाव में किन मुद्दों पर वोट करेंगे इस पर अपना पक्ष रखा। इस दौरान लोगों ने रोजगार व देश के विकास की बातों पर खुलकर अपनी बात कही।
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को जौनपुर में पहुंचा। यहां युवा वोटरों से उनके इस बार लोकसभा चुनाव में मुद्दों को जानने की कोशिश की गई। उनसे जानने की कोशिश की गई कि शहर में कितना विकास हुआ है। दावे और वादों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान युवकों ने देश की संस्कृति, विकास और रोजगार को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा। कुछ युवकों का कहना था कि वर्तमान सरकार में देश का काफी विकास हुआ है। वहीं दूसरी ओर अन्य युवकों का कहना था कि वोट लेने के लिए राजनीतिक दल कई वादे और दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि पढ़-लिखे युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की बात हो या कोरोना वैक्सीन की सभी मुद्दों पर युवाओं ने अपनी राय चुनावी चर्चा में रखी।