फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: जौनपुर के युवाओं के क्या हैं मुद्दे, किस आधार पर करेगा वोटिंग; खुलकर रखी अपनी बात

Sun, 05 May 2024 02:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

अमर उजाला के सत्ता के संग्राम अभियान में जौनपुर के युवाओं ने लोकसभा चुनाव में किन मुद्दों पर वोट करेंगे इस पर अपना पक्ष रखा। इस दौरान लोगों ने रोजगार व देश के विकास की बातों पर खुलकर अपनी बात कही। 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम अभियान में मौजूद युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को जौनपुर में पहुंचा। यहां युवा वोटरों से उनके इस बार लोकसभा चुनाव में मुद्दों को जानने की कोशिश की गई। उनसे जानने की कोशिश की गई कि शहर में कितना विकास हुआ है। दावे और वादों को लेकर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


इस दौरान युवकों ने देश की संस्कृति, विकास और रोजगार को लेकर खुलकर अपना पक्ष रखा। कुछ युवकों का कहना था कि वर्तमान सरकार में देश का काफी विकास हुआ है। वहीं दूसरी ओर अन्य युवकों का कहना था कि वोट लेने के लिए राजनीतिक दल कई वादे और दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि पढ़-लिखे युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की बात हो या कोरोना वैक्सीन की सभी मुद्दों पर युवाओं ने अपनी राय चुनावी चर्चा में रखी।  
विज्ञापन


कुछ युवकों ने कहा कि मतदान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं अधिकार है, इस अधिकार को सभी को समझना चाहिए और मतदान में भागीदारी निभाना चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें