फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नृत्य में संस्कृति जायसवाल प्रथम व साक्षी को मिला द्वितीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित श्री वैकुंठ धाम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में संस्कार भारती शाहगंज की ओर से आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। इसमें नृत्य प्रतियोगिता में संस्कृति जायसवाल ने प्रथम व साक्षी ने द्वितीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें मुख्य अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा, अध्यक्ष सुनील जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश मोदनवाल और संस्था अध्यक्ष रचित चौरसिया उपस्थित रहे। शंखनाद आनन्द अग्रहरि द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ पर आधारित आकर्षक रंगोली सभी के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे राजकुमार, संजीव एवं आनंद ने तैयार किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों को विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। कथक नृत्य में संस्कृति जायसवाल प्रथम, साक्षी अग्रहरि द्वितीय, आद्या अग्रहरि तृतीय रहीं। मेकअप प्रतियोगिता में अनामिका ने पहला, श्रुति जायसवाल ने दूसरा तथा अदुती बरनवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में श्रेष्ठा गुप्ता, निशा गुप्ता व आराध्या अग्रहरि क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। कंटेम्प्रेरी नृत्य में विभा सेठ, प्रावी गुप्ता व रिया यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षकों को भी उनके योगदान हेतु संस्था द्वारा अंगवस्त्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। योग प्रशिक्षक वीरेन्द्र वीरू, मेकअप में सिमरन सिंह, मेहंदी में राजकुमार कसेरा, और कंटेम्प्रेरी नृत्य में अमन मोदनवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने संस्कार भारती शाहगंज को कला के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था बताया और अध्यक्ष रचित चौरसिया की सक्रिय भूमिका की सराहना की। बच्चों की प्रस्तुति की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुपमा अग्रहरि ने किया, वहीं महामंत्री राजकुमार कसेरा ने समापन वक्तव्य में सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक अरविंद अग्रहरि, संजय गुप्ता, संघ प्रतिनिधि दिलीप जी, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें