फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के बशारतपुर गांव में रविवार देर शाम टेंट हटाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। टेंट की सीढ़ी ऊपर से गुजरे बिजली के तार से छू गई थी। करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बक्शा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राजकुमार (29) बशारतपुर गांव में रविवार देर शाम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह टेंट खोल रहा था। इसी दौरान टेंट की सीढ़ी ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से छू गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजकुमार दो भाइयों में बड़ा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका छोटा भाई राजन घर पर ही रहता है। राजकुमार की पत्नी निसंतान है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें