फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सुबह की पहली किरण संग पूरी हुई छठ की साधना

विज्ञापन
शहर के गोमती घाट पर नदी में खड़े होकर उगते सूर्य की अराधना करती महिला श्रद्धालु। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जौनपुर। उगते सूर्य की पहली किरण के साथ सोमवार की सुबह गोमती तट से लेकर जिले के ग्रामीण अंचलों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसी के साथ चार दिनों तक चले कठिन व्रत और अनुष्ठान का श्रद्धा व उल्लास के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

भोर करीब चार बजे से ही व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर सूर्य की पहली किरण निकलने का इंतजार करती रहीं। सूर्योदय होते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार के सदस्य भी पूजन में शामिल हुए। शहर के 14 घाटों सहित जिले के 157 घाटों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने छठी मइया की पूजा कर परिवार की मंगलकामना की। इसके बाद एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और आशीर्वाद लिया। व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। शीतला धाम चौकिया कुंड में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

शहर के गोमती घाट पर नदी में खड़े होकर उगते सूर्य की अराधना करती महिला श्रद्धालु। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें