फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को सपा नेता ने कहा गद्दार, जयचंद से की तुलना

Wed, 28 Feb 2024 06:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Politics: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने अपने सहयोगियों संग कचहरी परिसर के बाहर दीवार पर गद्दार विधायक लिखा पोस्टर लगा कर विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
जौनपुर में कचहरी परिसर के बाहर दीवार पर गद्दार विधायक लिखा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में जो भी विधायक क्रॉस वोटिंग किए हैं, उन लोगों ने शुद्ध रूप से धूर्तता और गद्दारी का परिचय दिया है। ये सभी धोखेबाज जयचंद की तरह हैं। यह बात बुधवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा ने कहीं।
विज्ञापन


जनीश ने अपने सहयोगियों संग कचहरी परिसर के बाहर दीवार पर गद्दार विधायक लिखा पोस्टर लगा कर विरोध जताया और नारेबाजी की। रजनीश ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन लोगों को जवाब देगी। इन लोगों को समाजवादी पार्टी की याद सताएगी। समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और पार्टी के खिलाफ ही वोट दिया।

इस दौरान विधायक गद्दार का बैनर लिए नौजवान अंबेडकर तिराहा से होते हुए कलेक्ट्रेट के पास पहुंचकर बैनर को दीवाल पर लगाकर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही गद्दार है, गद्दार है के नारे लगाते रहे। इस मौके पर राहुल, विकास, अजय, अजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें