फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में एक दिन पहले ही लगा सेल बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में 28 फरवरी को शुरू होने वाला सेल बाजार एक दिन पहले ही शुरू हो गया है। रविवार को सुबह से ही शहर में जगह-जगह सेल की दुकानें सज गई। इसके चलते शहर में भीड़ और जाम जैसी स्थित रही। शहर से लेकर गांव इलाकों के लोग बाजार में खरीददारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि मुख्य सेल बाजार सोमवार को लगेगा। सोमवार को बाजार सुबह से सड़कों की पटरी पर दुकानें लगेगी। सभी व्यापारी अपनी दुकानों के सामने ही सेल की दुकानें लगाएंगे। सेल बाजार को लेकर व्यापारियों ही ग्राहकों में भी इंतजार रहता है कि उन्हें बाजार में सस्ते दर पर मनपसंद के कपड़े और अन्य सामान मिल जाएंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुरक्षा को लेकर एक दूसरे से संपर्क कर तैयारी पूरी कर रहे हैं, जो पूरे बाजार की निगरानी करेगी। व्यापारियों को पहले से ही सचेत किया गया है कि सेल के दिन सतर्कता बरतें। सभी दुकानदार सेल बाजार में दुकान लगाने के लिए सामानों की अलग करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें