फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : छोटे भाई की तेरहवीं के दिन बड़े भाई की मौत,  सकते में ग्रामीण

Sat, 01 May 2021 03:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जलालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का मामला,  दोनों ही भाई थे बीमार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के जफराबाद रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में दो सगे भाइयों की मौत का विलाप अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब जलालपुर के केशवपुर गांव में चंद दिनों की अंतराल में दो भाइयों की मौत हो गई। पहले छोटे भाई ने दम तोड़ा तो ठीक तेरहवें दिन बड़े भाई की जान चली गई। दोनों ही भाई बीमार थे। उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या था। एक-एक कर दो भाइयों की मौत से पूरा गांव सकते में हैं।

विज्ञापन


केशवपुर गांव निवासी विनोद सिंह (50) इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में ड्यूटी करने के बाद घर आने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने मेडिकल स्टोर से दवा लेकर दी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 18 अप्रैल को अस्पतात ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन उपलब्ध न होने से उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। बड़े भाई शिवप्रकाश (52) की देख-रेख में अंतिम संस्कार हुआ। परिवार त्रयोदयाह कार्यक्रम में जुटा था। इस बीच तीन दिन पहले उनकी भी तबीयत खराब हो गई। सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। यहां भर्ती कर उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को छोटे भाई विनोद सिंह के तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। दोपहर में शिवप्रकाश के मौत की खबर पहुंच गई। यह सुनते ही परिवार बदरहवास हो गया। महज 13 दिनों के अंदर दो भाइयों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें