फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़कर ट्रेन पकड़ ली, जिंदगी छूट गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। प्लेटफार्म पर दौड़ लगाकर ट्रेन पकड़ना एक शख्स की जिंदगी पर भारी पड़ गया। उसे ट्रेन तो मिल गई, लेकिन जिंदगी ने साथ छोड़ दिया। मामला जिले के जंघई रेलवे स्टेशन का है।ट्रेन पर चढ़ते ही वृद्ध औंधे मुंह गिर पड़ा और फिर उठ न सका।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरी बेलौना खुर्द निवासी राजनारायण यादव(62) मंगलवार की देर शाम मुंबई जाने के लिए जंघई स्टेशन पहुंचे। उस समय ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ रही थी। काफी दूर तक दौड़ कर उन्होंने ट्रेन तो पकड़ ली लेकिन ट्रेन मे चढ़ते ही गिर पड़े। परिजनों ने गिरता देख आवाज लगाकर सहयात्रियों से चेन पुलिंग करने का अनुरोध किया।चेन खींचकर ट्रेन रूकवाई गई। जीआरपी की मदद से परिजनों ने वृद्ध को मछलीशहर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें