क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित त्रिभुवनपुरी बाबा धाम परिसर में होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई।
काशी के अन्नपूर्णा मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीशंकरपुरी महराज और माधवानंद मठ वाराणसी के संत स्वामी रामानंद सरस्वती के नेतृत्व में रुद्र्र महायज्ञ के लिए हाथी घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
गांव का भ्रमण करने के बाद कलश यात्रा महायज्ञ स्थल पर पहुंची। 19 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस अनुष्ठान में लोगों से भाग लेने से अपील की गई। 26 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर विनय सिंह, कुंवर मृगेंद्र सिंह, हरि प्रसाद शुक्ल, पन्नू महराज, राजमणि मिश्र, राममुनि मिश्र, दिनेश मिश्र, संजय मिश्र, सत्यम, जगदंबा प्रसाद, रमेश चंद्र, भरत लाल, पवन कुमार, रोहित, श्याम शुक्ल आदि मौजूद थे।