फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाएगी भाजपा

Thu, 19 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सपा के कुशासन से भाजपा ही निजात दिलाएगी।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार पूरी तरह से दिशा विहीन हो गई है। इससेे भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से लूट और खसोट का माहौल है। जनता को न्याय नहीं मिला पा रहा है।

विधानसभा चुनाव में जनता सरकार को मतदान के जरिये अपनी ताकत दिखाएगी। दलितों का मोह बसपा से भंग हो रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे अधिक सीटंे हासिल कर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


लोकनिर्माण गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकसभा की तरह विधानसभा में भी भाजपा को बहुमत मिलेगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर ईश्वर देव सिंह, इंद्रदेव सिंह, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, सुनील सेठ, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, संतोष कुमार, मनीष सेठी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें