फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिले रुपये तो लगाया जाम

Sun, 04 Dec 2016 12:19 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
महराजगंज में बैंक से रुपये नहींंं मिलने पर सड़क जाम करते लोग।
विज्ञापन
बैंकों में नकदी की समस्या का समाधान नहीं हो  पा रहा। अधिकतर बैंकों में नकदी का संकट है। जिन बैंकों में पैसे पहुंच भी रहे तो भीड़ को संतुष्ट कर पाना बैंक अधिकारियों के लिए मुश्किल हो जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को यूबीआई की महराजगंज शाखा में नकदी न मिलने से आक्रोशित लोगों ने बैंक के सामने सड़क जाम कर दिया इलाहाबाद-शाहगंज मार्ग दो घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।

उधर काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की जमुआही शाखा का लोगों ने गेट नहीं खुलने दिया। बैंक के अधिकारी लोगों का आक्रोश देख लौट गए। जिले की अन्य कई बैंक शाखाओं में भी लेनदेन कोे लेकर नोंकझोंक हुई। काशी गोमती ग्रामीण बैंक की जमुआही शाखा से पैसे निकालने के लिए सुबह आठ बजे घने कोहरे में ही लोग पहुंच गए थे।
विज्ञापन


करीब साढ़े दस बजे बैंक शाखा प्रबंधक और कैशियर बैंक खोलने पहुंचे तो भीड़ ने बाहर ही उन्हें रोक लिया। लोगों ने पूछा कि बैंक से पैसे मिलेंगे या नहीं। प्रबंधक ने कहा कि कैश ऊपर से अभी नहीं मिला है। आएगा तभी भुगतान संभव है।

इतने में लोगों ने कहा कि पैसा लेकर आएंगे तभी बैंक खुलने देंगे। मैनेजर और कैशियर ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन देखा कि लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है तो वे वापस हो लिए। पूरे दिन बैंक नहीं खुला। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार यूबीआई की स्थानीय शाखा से पैसे निकालने के लिए सुबह सैकड़ों की भीड़ लगी थी।

बैंक खुला तो पता चला कि बैंक में पैसे नहीं है लिहाजा लोगों को भुगतान नहीं हो सकेगा। इससे आक्रोशित लोग बैंक प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सड़क पर आ गए। लोगों ने रोड को जाम कर दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा।

इस दौरान दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो घंटे बाद कैश आया और लोगों को भुगतान का आश्वासन देकर बैंक अधिकारियों और पुलिस के जवानों ने जाम समाप्त करवाया। यूबीआई की शाखा नौपेड़वा, मीरगंज, जलालपुर, काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा बक्शा, हैदरपुर समेत कई अन्य बैंक शाखाओं में भी लेनदेने को लेकर लोगों से विवाद हुआ। बैंक अधिकारियों से नोंकझोंक होती रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें