फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में आरपीएफ जवान की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में हादसे में आरपीएफ जवान की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बराई बिसुई गांव निवासी आरपीएफ जवान रवींद्र कुमार सिंह (35) की वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गरथमा बाजार में सड़क हादसे में मौत हो गई। आरपीएफ जवान की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वाराणसी में तैनात आरपीएफ जवान रवींद्र कुमार सिंह पुत्र आद्या प्रसाद सिंह रविवार को अपने घर बिसुई से बुलेट से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही वह थानागद्दी-भोजुबीर मुख्य मार्ग पर चोलापुर थाना क्षेत्र के गरथमा बाजार के पास पहुंचे थे तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। ट्रैक्टर रवींद्र कुमार सिंह को रौंदते हुए सड़क के किनारे की दुकान में घुस गया। बुलेट सवार आरपीएफ जवान रवींद्र की मौके पर ही मौत हो गयी।मौके की नजाकत भांप ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया।परिजन सूचना पाकर घटना स्थल पर गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता आद्या प्रसाद सिंह असिस्टेंट सेक्युरिटी कमिश्नर पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद बिसुई स्थित अपने पैतृक घर रहते हैं। दूसरा बेटा अखिलेश सिंह फ्रांस की एक कंपनी में मैनेजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें