फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर ड्यूटी पर अभद्रता करने वाला मुख्य आरक्षी निलम्बित...

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने के आरोप में मुख्य आरक्षी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने एक एसआई को भी लाइन हाजिर कर दिया, जबकि एक आरक्षी के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार ने शनिवार की रात मड़ियाहूं थाने का औचक निरीक्षण किया। रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र दुबे ड्यूटी पर मौजूद नही मिले। कड़ी नाराजगी जताते हुए एसपी ने तत्काल लाइन हाजिर के दिया। सीसीटीएनएस ड्यूटी में लगे आरक्षी रत्नेश कुमार भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। उनका एक दिवस का वेतन कटौती के लिए आदेशित किया गया। मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह थाना मड़ियाहूं की ड्यूटी छह दिसंबर को कांस्टेबल संतोष कुमार यादव के साथ यूनियन बैंक पर लगाई गई थी। मुख्य आरक्षी ड्यूटी पर विलंब से पहुचा। वहां पूर्व से मौजूद आरक्षी संतोष कुमार यादव से शराब के नशे में धुत होकर अभद्रता की। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें