फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई से होकर चलने वाली चार ट्रेनों का रूट बदला -----

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। फूलपुर और प्रयाग स्टेशन के बीच चल रहे रेल लाइन के मरम्मत कार्य के चलते चार ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें अब चार सितंबर तक जंघई के रास्ते होकर नहीं जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह ने बताया कि कामायनी एक्स्प्रेस ,बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस, गाजीपुर नई दिल्ली सुहेलदेव, हावडा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस सात सितंबर तक मंडुवाडीह के रास्ते होकर जाएंगी। इस दौरान यह ट्रेन जंघई नहीं आएगी। वाराणसी, प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से कोरोना सक्रमण के बाद मुंबई के कामायनी व बांद्रा एक्सप्रेस व नई दिल्ली के लिए सुहेलदेव व पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन का ही संचालन शुरू हुआ था। लेकिन अब फूलपुर व प्रयाग स्टेशन के बीच रेल पटरी के के मरम्मत काम चल रहा है। इसके चलते इन ट्रेनों का संचालन 19 अगस्त से 7 सितंबर तक स्थगित किया गया है। एलटीटी से मंडुवाडीह जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस 19 अगस्त से 6 सितंबर तक मंडुवाडीह से एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस 20 अगस्त से सात सितंबर तक, बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस 28 अगस्त से 4 सितंबर तक गाजीपुर, बांद्रा एक्सप्रेस एक से 6 सितंबर तक, गाजीपुर आनंद बिहार सुहेलदेव एक्सप्रेस 29 से 31 अगस्त तक, आनंद बिहार से गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस 28 अगस्त से 4 सितंबर तक, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन सितंबर व नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस चार सितंबर को जंघई के रास्ते नहीं जाएगी। सभी ट्रेनें मंडुवाडीह से प्रयागराज के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें