मीरगंज। माघ पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। जिसके मद्देजनजर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से जंघई जंक्शन से होकर प्रयागराज की तरफ जाने व आने वाली छह जोड़ी ट्रेनें को डायवर्ट कर दिया गया है। यह ट्रेनें बुधवार को जंघई जंक्शन होकर नहीं गुजरेंगी।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली मुंबई एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली रत्नागिरी सुपरफास्ट अप-डाउन ट्रेन, गोरखपुर से मुंबई एलटीटी जाने वाली काशी एक्सप्रेस अप-डाउन, मुंबई एलटीटी से मऊ जाने वाली मऊ एक्सप्रेस अप-डाउन, छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अप-डाउन, मुंबई एलटीटी से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस अप-डाउन, मुंबई एलटीटी से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस अप-डाउन को 12 फरवरी को डायवर्ट कर दिया गया है।
जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि महाकुंभ में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 12 फरवरी को प्रयागराज होकर आवागमन करने वाली छह जोड़ी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेनें जंघई जंक्शन पर नहीं आएंगी।