फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर सेल्समैन को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के नदौली गांव स्थित एक देशी शराब की दुकान के सेल्समैन से 5-6 बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात असलहे के बल पर 4 हजार रुपये लूट लिया। घटना की सूचना पर केराकत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर- डेढूआना रोड पर डेढूआना गांव के ग्राम प्रधान अनिल सिंह बब्बू की कुछ लोगों की पार्टनरशिप में देसी शराब की दुकान है। आरोप है कि बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तीन बाइक से 5-6 अज्ञात बदमाश पहुंचे और दुकान के सेल्स मैन से दुकान का दरवाजा खुलवाना चाहा। सेल्स मैन ने जब कारण पूछा तो बदमाशों ने दुकान की खिड़की से धमकाते हुए पैसे की मांग की। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने दुकान की दीवार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से सेल्स मैन डर गया। उसने बदमाशों से कहा कि सभी पैसे दुकान मालिक शाम को ही लेकर चले गए। उसने काउंटर में एक दो हजार रुपये ही होने की बात बताई तो एक बदमाश ने पिस्टल तान दी। जिससे डरकर सेल्स मैन ने बदमाशों को काउंटर पर उपलब्ध कुल 4 हजार रुपये पकड़ा दिया। रुपये मिलने पर बदमाश चले गए। सेल्समैन ने घटना की सूचना अपने मालिक को दी। उसकी सूचना पर केराकत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें