फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का एक्सल टूटने से जगदीशपुर में जाम 

Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मछलीशहर जंघई मार्ग पर ट्रक का एक्सल टूटने से लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
मछलीशहर-जंघई मार्ग पर जगदीशपुर बाजार में पास सड़क निर्माण के लिए गिट्टी ले जा रहे ट्रक का एक्सल टूट गया। चालक ने ट्रक को निकालने का प्रयास किया तो उसके बगल से निकलने रही एक बस सट गई। जिससे जाम लग गया।
विज्ञापन


दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।   जाम लगने से दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। किसी तरह से पैदल लोग निकल पा रहे थे। मछलीशहर-जंघई मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। सुबह दस बजे ट्रक गिट्टी लेकर जा रहा था।

ट्रक अचानक जगदीशपुर बाजार में  गड्ढे में चला गया। जहां उसका एक्सल टूट गया जिससे ट्रक बीचो बीच खड़ा हो गया।   इसी बीच मछलीशहर से जंघई जाने वाली सवारी बस बगल निकलने के प्रयास मे ट्रक से सट गई।
विज्ञापन


सड़क पूरी तरह जाम हो गया। जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। अगल बगल गिट्टी गिरी होने के कारण दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। काफ ी प्रयास के बाद दो घण्टे बाद बस के निकल पाई तब जाकर यातायात बहाल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें