फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरबूज तोड़ने को लेकर मारपीट,15 लोग घायल

Fri, 13 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
खूनी संघर्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के जमदहां गांव में गुरुवार को खेत में तरबूज तोड़ने के विवाद में दो वर्गों में चले ईंट पत्थर से 15 लोग घायल हो गए। अराजकतत्वों ने एक सवारी बस पर पथराव कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


खबर मिलने पर सीओ शाहगंज जटाशंकर राव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी है। 

जमदहा गांव निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी किसान के खेत की तरबूज की फसल ठेके पर लिया है। गुरुवार की सुबह ठेकेदार किसान के लड़के और  शेखवलिया शाहापुर गांव निवासी युवक  में तरबूज़ की फसल तोड़ने को लेकर मारपीट
विज्ञापन


हो गई। मारपीट की खबर मिलने पर दोनों वर्गों से काफी लोग जुट गए। इस दौरान अराजक तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए जमदहां बाजार से गुज़र रही एक निजी बस पर पथराव कर दिया। पथराव से बस में बैठी आजमगढ़ के

दीदारगंज थाने के आमगांव निवासी फूल कुमारी (23), फतेहगंज निवासी नसीरुद्दीन (65) सहित कई यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया। फूल कुमारी को गम्भीर हालत होने पर ज़िला

अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मारपीट में एक पक्ष से जमदहां निवासी चार और दूसरे पक्ष से शेखवलिया शाहापुर निवासी 11 घायल हो गए।

  एक पक्ष से बस चालक द्वारा एससीएसटी एक्ट और बस को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है, वहीं दूसरी ओर द्वारा मारपीट और तरबूज़ तोड़ने की तहरीर दी गई है।

सीओ जटाशंकर राव का कहना है कि लड़कों के मामूली विवाद को अराजक तत्वों ने तूल दे दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। एहतियात के तौर पर पीएसी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें