फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण रोक कर प्रदर्शन

Wed, 20 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जलालपुर के रेहटी से चवरी मार्ग मानक के विपरीत बनाए जाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
क्षेत्र के रेहटी गांव से तुल्लापुर बैरगिया चवरी मार्ग के निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने पर गांव के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक देकर सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तुल्लापुर चवरी मार्ग की दूरी तीन किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा। सफाई किए बिना ही मिटटी के ऊपर ही गिट्टी व डामर डालकर सड़क बनाई जा रही है। 

ग्रामीणों ने  हाथों में गिट्टी लेकर रेहटी, तुल्लापुर होते हुए चौरी मार्ग पर प्रदर्शन  किया। रेहटी गांव के पास बीएल सिंह व लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव राम सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीण सड़क की उखड़ी हुई गिट्टी को हाथ में लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है की अभी जब सड़क का यह हाल है तो कुछ दिन बाद तो सड़क के नाम पर मात्र गिट्टीया ही बचेगी। बनने के कुछ बाद ही सड़क टूटनी शुरू हो गई। सड़क की गिट्टीया किनारे इकट्ठा हो रही है।

 हालात यह है की राष्ट्रीय राजमार्ग से रेहटी ग्राम तुल्लापुर होते हुए नेवादा बैरगिया चवरी में जाकर मिलती है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण से उसे मरम्मत  किया जाना था। जबकि लगभग दर्जनों गांव के लोग इसी रास्ते से आत जाते हैं। हाईवे को जोड़ने का मात्र यही एक रास्ता है।

राम सिंह ने कहां की ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव में दर्शन पूजन के लिए लोग आते जाते है। प्रदर्शन करने वालों में आलोक सिंह, रुधिर सिंह, जहरुल्ला,  बीरू सिंह, अमरजीत सरोज, मुत्तुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें