फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने भेजा पुलिस को 30 लाख का बिल

Wed, 20 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पैसा - फोटो : Reuters
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव  के आगमन को लेकर पिछले दिनों शहर में की गई तैयारयों पर हुए खर्च और उसके भुगतान को लेकर पुलिस विभाग और पीडब्ल्यूडीमें ठन गई है। पीडब्ल्यूडी ने पुलिस लाइन में सड़क और हेलीपैड बनाने के नाम पर 30 लाख 10 हजार रुपये का बिल पुलिस विभाग को भेजा है।
विज्ञापन


जिसे पुलिस विभाग ने यह कहकर लौटा दिया कि उनके पास ऐसा कोई बजट नहीं है जिससे वह भुगतान कर सकें। शिवपाल सिंह यादव बुधवार को भी जिले में एक शादी समारोह में आ रहे हैं। जिले में 11 अप्रैल को एक होटल और हार्डवेयर की दूकान का उद्घाटन करने सिंचाई, सहकारिता एंव लोकनिर्माण मंत्री शहर में आए थे।

उनके आगमन को देखते हुए रुहट्टा-ओलंदगंज मार्ग का गड्ढा और ओलंदगंज से जेसीज चौराहे तक की सड़क की मरम्मत का कार्य आनन फानन में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड शाखा की ओर से किया गया था।
विज्ञापन


यही नहीं पुलिस लाइन में करीब 800 मीटर सड़क की मरम्मत का कार्य और हेलीपैड का चौड़ीकरण का कार्य  भी कराया था। हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने इसका बिल बनाकर भुगतान के लिए पुलिस विभाग को भेजा। पुलिस अफसर 30.10 लाख की बिल देख कर हैरान हो गए और उन्होंने यह कहकर बिल लौटा दिया कि उन्होंने किसी सड़क की मरम्मत के लिए नहीं कहा था।

ऐसे में लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार को किस मद से भुगतान करेगा इसे लेकर सवाल खड़ा हो गया है। वैसे भी लागत छिपा कर भुगतान का खेल होता है। प्रतिसार निरीक्षक कृपाशंकर कनौजिया का कहना है कि कोई भी फंड पुलिस मुख्यालय से ही आता है।
विज्ञापन


इसके लिए पहले स्टीमेट भेजना पड़ता है। लोक निर्माण ने अपने मन से कार्य किया और बिल भेज दिया। इसका भुगतान कैसे होगा वही जानें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें