माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने घायल युवक महेश चैहान को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अर्जुन और विनोद की लाश को कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना देते हुए लाश को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया। दूसरी तरफ, घटना के बाद ही अज्ञात पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि पंचहटिया से बर्थडे पार्टी से एक ही बाइक पर तीनों युवक वापस घर लौट रहे थे। अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दिया। अर्जुन और विनोद चौहान की मौके पर मौत हो गई। महेश चौहान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। अज्ञात पिकअप चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।