फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, युवती ने मैसेज भेजा था- पहले डेढ़ लाख कमाओ, फिर..., हत्या का आरोप; FIR

Sat, 19 Apr 2025 01:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

कमरे में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला प्रेम-प्रपंच का बताया जा रहा है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी गांव में एक युवक का शव शुक्रवार की भोर में उसके पड़ोसी के घर फंदे से लटकता मिला। शव जिसके घर मिला था, उसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक जिस घर में युवक का शव मिला, वह उसकी प्रेमिका का है। पुलिस को मोबाइल फोन से दोनों के बीच लंबी वाट्सएप चैट भी मिली है। उधर, युवक के परिजनों ने पड़ोसी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


 शहर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी गांव किशन मौर्य मोनू (29) का शव पड़ोसी के घर में फंदे से लटकता मिला। पड़ोसी ने ही पुलिस को बुलाया। कोतवाली प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची, उस समय घर के लोग भी वहां मौजूद थे। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। मृतक के मोबाइल और अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है। उधर, मृतक किशन के परिजनों ने पड़ोसी पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

पहले डेढ़ लाख कमाओ, फिर मुझे दुल्हन बनाओ
शहर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी में रविवार को प्रेमिका के घर प्रेमी के शव मिलने के बाद दोनों की व्हाट्स एप चैट वायरल हो रही है। दोनों की चैट के अनुसार, प्रेमी की कम कमाई पर प्रेमिका ने उससे मुंह फेर लिया था। प्रेमिका का दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग भी विवाद बना था। युवक-युवती की मुलाकात नवंबर-दिसंबर 2019 में हुई थी। 13 मार्च 2021 को प्यार का इजहार किया था।

इस दौरान प्रेमिका के घर जाना होता था। बर्थ-डे पर शुभकामनाएं देता था। प्रेमिका ने वर्ष 2022 में एक कोचिंग में पढ़ाई शुरू की। प्रेमिका के कहने पर किशन भी कोचिंग जाने लगा। वहां उनकी मुलाकात एक अन्य युवक-युवती से हुई। प्रेमी को छोड़कर इन तीनों ने छात्रों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी खोली थी। 

उस वक्त किशन की कमाई 5 हजार रुपये थे। किशन उससे कहता था कि तुम मैनेज नहीं कर पाओगी। युवती कहती थी, हम कोचिंग पढ़ाकर अपना जीवन यापन कर लेंगे। कुछ दिन बाद अचानक कहने लगी, मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की पड़ताल

वजह कि वह लाइब्रेरी से 35 से 40 हजार रुपये कमा लेती है। ऐसे में प्रेमी के साथ रहने के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये महीना चाहिए। उसने साथ रहने से मना कर दिया। बहुत समझाने पर भी नहीं मानी।

2024 मार्च में दोनों में खूब झगड़ा व बहस हुई। प्रेमिका ने किशन की अनदेखी करनी शुरू कर दी। अप्रैल 2024 में प्रेमिका पढ़ने के लिए प्रयागराज में अपनी दीदी के पास गई। वह बीते 31 मार्च को घर आई थी। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। उसने कहा कि वह किसी और को पसंद करने लगी है। 15 अप्रैल को रात में चैटिंग की थी। शुक्रवार की सुबह का किशन का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें